.

आजमगढ़ में ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ से गूंजा नारी सशक्तिकरण का संदेश




जागरूकता दौड़ में 500 से अधिक महिला पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

आजमगढ़, 26 मार्च। मिशन शक्ति फेज़ 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत आजमगढ़ पुलिस ने गुरुवार को “Run For Empowerment” कार्यक्रम का आयोजन कर महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया। पुलिस लाइन से शुरू हुई इस जागरूकता दौड़ में 500 से अधिक महिला पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ पुलिस लाइन से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों—घंटाघर चौराहा, अग्रसेन चौराहा और कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने “नारी सुरक्षा-नारी सम्मान”, “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” और “महिला सशक्तिकरण ही राष्ट्र सशक्तिकरण” जैसे नारों के जरिए लोगों को जागरूक किया। पूरे मार्ग में आमजन का भी उत्साह देखने को मिला।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आजमगढ़ पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, आरटीसी प्रभारी शशि चंद्र चौधरी, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन प्रभारी गुरु ज्ञान चंद्र पटेल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment