.

आजमगढ़ : एसीजेएम रश्मि चन्द की छोटी बहन उर्वशी पीसीएस परीक्षा में सफल हुईं, बनी असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी)


पिता राजेंद्र चन्द भी जिले में दे चुके हैं सेवा, उर्वशी का जन्म आजमगढ़ में हुआ था

आजमगढ़: दीवानी न्यायालय में कार्यरत एसीजेएम रश्मि चन्द की छोटी बहन उर्वशी चन्द ने पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) के पद पर चयन पाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। उर्वशी चन्द के पिता राजेंद्र चन्द जिला जज के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह आजमगढ़ में मुंसिफ हवेली के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। मूल रूप से गोरखपुर जनपद के गोलाबाजार तहसील के नेवासा गांव निवासी राजेंद्र चन्द जब आजमगढ़ में तैनात थे, उसी दौरान उर्वशी का जन्म यहीं हुआ था। उर्वशी की प्रारंभिक शिक्षा जौनपुर और बाराबंकी में हुई। इसके बाद उन्होंने लखनऊ से इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। पिता की सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने लखनऊ में रहकर ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। उर्वशी की बड़ी बहन रश्मि चन्द का चयन पहले पीसीएस जे में हुआ था, जिससे प्रेरित होकर उन्होंने भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में पिता के कानपुर नगर से जिला जज पद से सेवानिवृत्त होने के मात्र पांच दिन बाद ही रश्मि चन्द का चयन पीसीएस जे में हुआ था। लगातार प्रयास से मिली सफलता उर्वशी चन्द का यह लोक सेवा आयोग में सातवां इंटरव्यू था। उन्होंने बताया कि सफलता के लिए निरंतर प्रयास जरूरी है और घर पर रहकर भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और बड़ी बहन को दिया, जिनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से वह इस मुकाम तक पहुंच सकीं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment