.

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का आजमगढ़ में सजीव प्रसारण, आंगनबाड़ी व्यवस्था को मिली नई मजबूती



नियुक्ति पत्र वितरित हुए, नए केंद्रों का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास

आजमगढ़, 30 मार्च। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सेविकाओं को स्मार्टफोन, नियुक्ति पत्र वितरण तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम का आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र में सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि नवजात शिशु सुपोषित और मां स्वस्थ है तो देश का भविष्य स्वतः सशक्त होगा। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को सरकार की योजनाओं का जमीनी क्रियान्वयन करने में अहम कड़ी बताया।कार्यक्रम के दौरान आजमगढ़ में 09 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 1475 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही 16 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का लोकार्पण तथा 55 नए केंद्रों का शिलान्यास किया गया, जिससे बाल विकास और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 3 से 5 वर्ष के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर ही प्री-प्राइमरी शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है। सुपोषित बच्चा और स्वस्थ मां ही सशक्त भारत की आधारशिला हैं।उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में “संभव अभियान” के तहत लाखों बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें कुपोषण से मुक्त करने का कार्य किया गया है। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और स्वास्थ्य बीमा से भी जोड़ा गया है।विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक और रामसूरत राजभर ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार आंगनबाड़ी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, जिससे बच्चों के पोषण, शिक्षा और महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने बताया कि स्मार्टफोन, ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस और नए केंद्रों के निर्माण से जनपद में पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं को और गति मिलेगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment