.

आजमगढ़: वायरल वीडियो में तमंचा लहराने वाला युवक गिरफ्तार, असलहा बरामद


जीयनपुर थाना क्षेत्र में एक समारोह में डांस के दौरान तमंचा लहराया था

आजमगढ़ : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अवैध तमंचा लहराने वाले युवक को जीयनपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा, जिंदा कारतूस और नगदी बरामद हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि वायरल वीडियो में तमंचा लहराने वाला युवक मनिकाडीह क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर उ0नि0 हरीश कुमार शुक्ल मय पुलिस टीम ने बहरीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी को तड़के करीब 12:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान रिशु पुत्र चन्द्रभान निवासी हरैया, थाना जीयनपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) तथा 100 रुपये नगद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 9/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 हरीश कुमार शुक्ल, कांस्टेबल ललित नारायण सिंह व अभय प्रताप सिंह शामिल रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment