.

आजमगढ़: मिशन शक्ति 5.0 में आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता


कुल 48 लाख की भरण-पोषण राशि दिला 246 पीड़िताओं के जीवन में लौटाई मुस्कान

आजमगढ़, 30 मार्च। मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने महिलाओं को न्याय दिलाने की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अभियान के अंतर्गत प्रभावी पैरवी कर पीड़ित महिलाओं को भरण-पोषण की बड़ी धनराशि दिलाई गई, जिससे उनके जीवन में आर्थिक स्थिरता और भरोसा दोनों लौटे हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद के सभी थानों में लंबित भरण-पोषण मामलों को चिन्हित कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया गया।
रिकॉर्ड समय में मिली राहत, पुलिस की सक्रिय पैरवी के चलते 02 फरवरी 2026 से 29 मार्च 2026 के बीच पीड़ित महिलाओं को ₹25,19,200 की भरण-पोषण धनराशि दिलाई गई। वहीं अब तक कुल 246 मामलों में ₹48,19,600 की राशि पीड़िताओं के बैंक खातों में पहुंचाई जा चुकी है। हर केस की हुई गहन समीक्षा, अभियान के तहत सभी थानों में लंबित मामलों की समीक्षा कर पुलिस पैरोकारों को निर्देशित किया गया कि वे हर प्रकरण को न्यायालय में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें। अधिकारियों ने प्रत्येक केस का सूक्ष्म अध्ययन कर नियमित उपस्थिति के साथ मजबूत पैरवी सुनिश्चित की। महिलाओं के जीवन में आया बदलाव, भरण-पोषण की धनराशि मिलने से आर्थिक संकट झेल रही महिलाओं और उनके बच्चों को बड़ी राहत मिली है। कई परिवारों की आजीविका में सुधार हुआ है और महिलाओं का पुलिस व न्याय व्यवस्था पर विश्वास भी मजबूत हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और न्याय दिलाना है। भरण-पोषण से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई कर पीड़िताओं को राहत दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।
आगे भी जारी रहेगा अभियान, आजमगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं से जुड़े अन्य लंबित मामलों को भी तेजी से निस्तारित किया जाएगा, ताकि हर पीड़िता को समयबद्ध न्याय मिल सके।इस पहल के लिए लाभान्वित महिलाओं ने न्यायालय, पुलिस प्रशासन और शासन के प्रति आभार जताया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment