.

आजमगढ़: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद


गोवध जैसे संगठित अपराध में सक्रिय था, फूलपुर पुलिस ने दबोचा

आजमगढ़, 30 मार्च। फूलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹25 हजार के इनामिया व गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन व क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह के पर्यवेक्षण में फूलपुर पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद 20 जनवरी 2026 को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें सलीम पुत्र इम्तियाज निवासी सतुवहिया थाना फूलपुर वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। रविवार देर रात थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर किठावें नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर करीब 12:17 बजे सलीम को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा (.315 बोर) व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने गैंग के साथ मिलकर गोवध जैसे संगठित अपराध करता है। गिरफ्तारी से बचने के लिए अवैध असलहा रखता था और विरोध करने वालों को धमकाकर फरार हो जाता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से 01 अवैध तमंचा (.315 बोर), 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजीज खान, हेड कांस्टेबल दीपक पाण्डेय सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment