एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने किया लोकार्पण, उपनिरीक्षक अवधेश यादव बने चौकी प्रभारी
आजमगढ़, 28 मार्च 2026: जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शनिवार को महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम में नवसृजित पुलिस चौकी “देवरांचल” का विधिवत उद्घाटन किया। इस नई चौकी के शुरू होने से इलाके के ग्रामीणों को त्वरित पुलिस सहायता मिल सकेगी। नवस्थापित चौकी का प्रभारी उपनिरीक्षक अवधेश यादव को नियुक्त किया गया है, जिन्हें क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पुलिस चौकी के अंतर्गत कुल 24 गांवों को शामिल किया गया है, जिनमें चेरा कटघरा, जीवधारी कटघरा, बीबीपुर, कुड़ही, बढ़या चक, आशा नगर, बसन्तपुर, हथियागढ़, शंकरपुर, जजमन जोत, खीरीजोत, आराजी प्रकाश, आराजी बगहवा, आराजी मलहपुरवा, शिवपुर, आराजी पुरनिया, काजी अमीर अहमद जोत, आराजी सेमरी, गंगापुर, नौबरार देवारा जदीद किता दोयम, नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम, अवघड़गंज, आराजी खलंगा तथा महाजी देवारा जदीद जमुनिहवां प्रमुख रूप से शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार इस चौकी के संचालन से क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया और आमजन को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराना संभव होगा। साथ ही सीमावर्ती और दुर्गम क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी और मजबूत होगी।
Blogger Comment
Facebook Comment