.

आजमगढ़: पुलिस ने खोए हुए 154 मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपा




आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 25 माह में 3179 मोबाइल बरामद हुए

आजमगढ़ : जनपद में खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुल 154 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया है। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 38.50 लाख रुपये बताई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मोबाइल धारक सीईआईआर पोर्टल पर अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराते हैं, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया जाता है।
पुलिस के अनुसार फरवरी 2024 से जनपद में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में फरवरी 2026 के दौरान पुलिस ने 154 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए।
रविवार 08 मार्च 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किए।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक कुल 351 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस किए जा चुके हैं। वहीं पिछले 25 महीनों में कुल 3179 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 7.885 करोड़ रुपये है। पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि उसे जल्द से जल्द बरामद किया जा सके।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment