.

आजमगढ़: 14 व 15 मार्च को भी खुलेगा एआरटीओ कार्यालय


स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच के लिए मिलेगा अंतिम अवसर

आजमगढ़: जनपद में संचालित सभी स्कूली वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वाहन फिटनेस जांच कराने हेतु 14 और 15 मार्च को भी एआरटीओ कार्यालय खुला रहेगा। यह निर्णय उन वाहन संचालकों को अंतिम अवसर देने के उद्देश्य से लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने वाहनों की फिटनेस जांच नहीं कराई है।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन व प्रवर्तन) ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच अनिवार्य है। इसी क्रम में 14 व 15 मार्च 2026 को शासकीय अवकाश होने के बावजूद एआरटीओ कार्यालय आजमगढ़ सामान्य कार्यदिवसों की तरह खुला रहेगा।
उन्होंने कहा कि जिन स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच अभी तक नहीं हुई है, उनके संचालक इन तिथियों पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपने वाहनों की जांच अवश्य करा लें।
एआरटीओ ने स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों से अपील करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए निर्धारित तिथियों पर फिटनेस जांच जरूर कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन वाहनों की फिटनेस जांच नहीं कराई जाएगी या जो मानकों पर खरे नहीं उतरेंगे, उनके संचालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम 1988 और भारतीय न्याय संहिता 2023 की सुसंगत धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने सभी स्कूली वाहन संचालकों से समय रहते फिटनेस जांच पूर्ण कराने का अनुरोध किया है, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके और किसी प्रकार की विधिक कार्रवाई से बचा जा सके।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment