एसएसपी ने महाकुम्भ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
आजमगढ़, 24 मार्च 2026। महाकुम्भ 2025 के सफल आयोजन के उपरान्त जनपद आजमगढ़ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की घोषणा के क्रम में महाकुम्भ ड्यूटी में सराहनीय योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को महाकुम्भ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कुल 1042 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महाकुम्भ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाकुम्भ जैसे विशाल आयोजन को सफल बनाने में पुलिस बल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है और सभी कर्मियों ने कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, प्रशिक्षाधीन आईपीएस प्रशांत राज, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी तारकेश्वर पाण्डेय, तत्कालीन क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा एवं क्षेत्राधिकारी एयरपोर्ट अजय विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन समेत जनपद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पूरे पुलिस बल में उत्साह एवं गर्व का माहौल देखने को मिला।
Blogger Comment
Facebook Comment