रोटरी क्लब ने स्थापित किया है मातृ छाया स्तनपान कक्ष
आजमगढ़: मंगलवार को जिले के दौरे पर पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने बतौर अतिथि रोडवेज परिसर में नव निर्मित मातृ छाया स्तनपान कक्ष का फीता काटकर लोकार्पण किया। मातृ सम्मान में इस कक्ष का निर्माण रोटरी क्लब अध्यक्ष श्रेय अग्रवाल व सचिव रवि शंकर प्रजापति के नेतृत्व में सुंदरम अग्रवाल के सहयोग कराया गया। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यों ने अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंटकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। रोटरी क्लब के सेवार्थ सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने कहा कि पहले की अपेक्षा रोडवेज की व्यवस्थाओं में काफ़ी सुधार है। अब सार्वजनिक स्थान पर असहजता की बजाय माताएं इस मातृछाया स्तनपान कक्ष का इस्तेमाल कर शिशुओं को सहज रूप से स्तनपान करा सकेगी। ऐसे कक्ष मां और शिशु के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देंगे बल्कि महिलाओं को घर से बाहर निकलने और आत्मनिर्भर बनने के रास्ते भी खोलेंगे। इस दौरान रोटरी क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment