.

आजमगढ़: रेलमंत्री के साथ भी एक फोटो खिंचवा लें सपा सांसद धर्मेंद्र यादव निरहुआ


स्वीकृत हुई रिंग रोड पर सपा के दावे का पूर्व सांसद निरहुआ ने दिया जवाब


आजमगढ़: जिले के दौरे पर पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने शहर के भंवरनाथ मंदिर पर माथा टेका। बाबा भंवरनाथ से आशीर्वाद मांगते हुए पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा जनता की सेवा कर सकूं ऐसा आशीर्वाद भगवान हमें दें। आजमगढ़ में 15 किलोमीटर लंबाई वाली चालान दक्षिण पूर्व बाईपास के निर्माण के लिए 1279.13 करोड़ की केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा स्वीकृति दिए जाने के मामले में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की टीम द्वारा सपा सांसद को श्रेय देने के सवाल पर पूर्ण सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि 2022 से 2024 तक जब मैं आजमगढ़ का सांसद था। उसी समय इस सड़क की मांग की गई थी और डीपीआर भी बनवा दिया गया था। भाजपा ने आजमगढ़ में विश्वविद्यालय और संगीत महाविद्यालय देने का काम किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। यही कारण है कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में भी आजमगढ़ में कमल खिलेगा। भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव का कहना है कि सड़क निर्माण की क्रेडिट लेने का काम धर्मेंद्र यादव स्वयं नहीं करेंगे। क्योंकि वह पढ़े लिखे हैं। यह उनके लोग इसका श्रेय लेना चाहते हैं। भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव का कहना है कि एक फोटो रेल मंत्री के साथ भी खिंचवा ले क्योंकि आने वाले समय में रेल मंत्री भी जिले को बड़ी सौगात देने वाले हैं। जल्दी नितिन गडकरी को आजमगढ़ लाने वाला हूं। वह खुद ही बता देंगे की सड़क को किसने पास कराया है।
भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने चुनाव आयोग द्वारा चलाई जा रही है SIR प्रक्रिया पर विपक्ष के सवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि एक ही परिवार में जहां चार लोग रहते थे वहां 6 नाम चल रहे थे। निष्पक्ष चुनाव हो इसी को ध्यान में रखते हुए SIR की प्रक्रिया चलाई जा रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment