.

आजमगढ़: समारोहपूर्वक मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती




बच्चों ने भारतीय सभ्यता व परंपरा के अनुरूप सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

गोष्ठी में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला

आजमगढ़: स्वामी विवेकानंद सामाजिक संस्थान द्वारा श्री अग्रसेन महिला पीजी कालेज के सभागार में जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ दिवाकर तिवारी तिवारी, इन्द्रासन सिंह ने स्वामी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। तत्पश्चात विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने भारतीय सभ्यता और परंपरा के अनुरूप एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और इसके बाद अशोक श्रीवास्तव, हरि गोविन्द सिंह के हाथों संस्था के स्मारिका का विमोचन कर विभिन्न विद्यालय के बच्चों में पुरस्कार वितरण एवं विभिन्न संगठन के लोगों को समाज सेवा हेतु सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए दिवाकर तिवारी ने कहा कि स्वामी जी ओजस्वी वक्ता थे जिन्होंने पूरी दुनिया में भारत का परचम लहराया। यह उस दौर की बात है जब पूरे देश में तरह-तरह की विसंगतियां फैली हुई थी तब स्वामी विवेकानंद जी उम्मीद की ऐसी अनोखी किरण बनकर आए जिन्होंने न सिर्फ हिंदू धर्म को दुनिया के सामने परिभाषित किया बल्कि हिन्दू संस्कृति को बढ़ाते हुए पूरे विश्व में देश को गौरवान्वित किया। जिसकी सराहना पूरी दुनिया में हुई।
डा. रविन्द्र राय ने कहा कि ऐसे आयोजन से समाज और आज की युवा पीढ़ी को अपने महापुरुषों को जानने व समझने का अवसर मिलता है जिसके लिए स्वामी विवेकानंद सामाजिक संस्थान बधाई की पात्र है और आपसी समरसता की धारा बढ़ाने का नेक काम कर रही है। आज के समय में ऐसे कार्यक्रमों की महत्ता बढ़ जाती है क्योंकि आज हम भौतिकता पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं पाश्चात्य संस्कृति हमारे ऊपर हावी हो रही है। गोष्ठी में डॉ अखिलेश सिंह, सुबाष चन्द्र तिवारी कुन्दन, अनिल राय ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में तपस्या क्रियेटिव, मनन ंमंथन के साथ, प्रतिभा निकेतन व अन्य कलाकारों द्वारा भारतीय संस्कृति के अनुरूप कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इसके बाद कलाकारों को संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कियागया। संस्था द्वारा डा. निधि सिंह को शिक्षा में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संचालन अभय तिवारी व संस्था के महाप्रबंधक विभाष सिन्हा ने किया।
आगंतुकों के प्रति आभार जताते हुए संस्था के महाप्रबंधक विभाष सिन्हा ने संस्था के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभुनाथ नारायण प्रेमी, अमित श्रीवास्तव एड, विजय लक्ष्मी मिश्र, डा. गीता सिंह, डा.आशा सिंह, पूनम सिंह, डा. डी.डी. सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, शरद गुप्ता, जयप्रकाश, राजीव कुमार, सुरेश केसरी, संतोष, भोला, त्रिलोकी, अशोक, श्रीचंद सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment