.

आजमगढ़: SIR प्रक्रिया में सत्ता पक्ष के लोग BLO को डरा धमका रहें हैं - समाजवादी पार्टी



सपा जिलाध्यक्ष और विधायकों ने डीएम से मिल कर दर्ज कराई शिकायत

आजमगढ़: सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम कार्यालय पहुंच कर आरोप लगाया कि जिले में SIR प्रक्रिया में सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा बूथ लेवल अधिकारी को डरा धमकाकर फॉर्म 7 पर जबरदस्ती दस्तखत करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। कहीं-कहीं बूथ लेवल अधिकारियों ने मना कर दिया और कहीं-कहीं वे लोग उनकी जबरदस्ती दस्तखत बनवाकर फॉर्म को ऑनलाइन कराने में लगे हैं। बताया कि घटना की जानकारी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पार्टी के बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से प्राप्त हुई। आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर धांधली व गुंडागर्दी के बल पर सरकार और भाजपा के लोग समाजवादी पार्टी समर्थकों के ड्राफ्ट लिस्ट में सम्मिलित नामों को कटवाना चाहते हैं। इसीलिए समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक,विधायक डॉ संग्राम यादव, विधायक नफीस अहमद, विधायक अखिलेश यादव, विधायक पूजा सरोज, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव- अजीत कुमार राव, यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष जोरार खान के नेतृत्व में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी से मिलकर विरोध दर्ज कराया तमाम मतदाता जिनका नाम काटने के लिए प्रयास किया जा रहा है वे लोग विभिन्न क्षेत्रों से भारी तादाद में आए हुए थे। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव आयोग की मदद से घोर बेईमानी पर उतारू है ड्राफ्ट लिस्ट जारी होने के बाद जब उन लोगों को यह मालूम हो गया हमारे कि वोटर कम हैं उन लोगों ने साजिश करके टाइप सुधा फॉर्म 7 वोट कटवाने के लिए B.L.O.s के पास जाकर बड़ी संख्या में दस्तखत करवाने का प्रयास कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी ऐसे नियम विरुद्ध जबरदस्ती व धौंस के बल पर कराए जा रहे गलत कार्यों को बर्दाश्त नहीं करेगी। हमारे B.L.A हमारे कार्यकर्ता सतर्क हैं जिलाधिकारी ने ऐसे गलत कार्यों के खिलाफ जांच करने व ऐसे लोग जो इसमें संलिप्त पाए गए उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment