.

आजमगढ़: खाद्य विभाग की गोदाम पर छापेमारी, 3.35 लाख खोया व मिठाइयां जब्त




कई कुंतल अपमिश्रित खोया, काजू बर्फी, पनीर, बर्फी किया जब्त, सैंपल लेकर कराया नष्ट

आजमगढ़: होली पर्व के दृष्टिगत मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थ पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य पदार्थो की शुद्धता तथा गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग के सचल दल द्वारा सेहदा स्थित पनीर व खोया भण्डारण इकाई पर आगरा के खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा जनपद में विक्रय हेतु आगरा से लाकर संग्रहित किये गये खाद्य पदार्थो से 02 खोया, 01 पनीर, 01 काजू बर्फी, 01 स्पेशल बर्फी का नमूना संग्रहित किया गया। नमूना संग्रहण उपरान्त सम्बन्धित खाद्य पदार्थ खोया, पनीर, काजू बर्फी व स्पेशल बर्फी को अस्वच्छकर परिस्थितियों में संग्रहित व मिलावट के संदेह पर खोया लगभग 548 किग्रा0 अनुमानित मूल्य 164400/-, पनीर 149 लगभग किग्रा0 अनुमानित मूल्य 44700/-, काजू बर्फी लगभग 24 किग्रा0 अनुमानित मूल्य 19200/- व स्पेशल बर्फी लगभग 648 किग्रा0 अनुमानित मूल्य 99200/- को जब्त कर विनष्टिकरण की कार्यवाही की गयी। एक अन्य खाद्य सचल दल द्वारा बोंगरिया बाजार मेंहनगर से 01 बेसन, 01 सरसों के तेल का नमूना गोपालपुर मेंहनगर से 01 खोया, छेना मिठाई का नमूना, खरिहानी मेंहनगर से 01 छेना मिठाई तथा मेंहनगर चौराहा से 01 गुलाब जामुन मिक्स का नमूना संग्रहित किया गया, संग्रहित नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। इस प्रकार अब तक उक्त अभियान के अन्तर्गत कुल 26 छापामार कार्यवाहियों में कुल 35 नमूनें संग्रहित किये गये हैं तथा कुल 940 किग्रा0 खाद्य पदार्थ मूल्य 69340/- जब्त कर सीज किया गया है एवं कुल 1394 किग्रा0 खाद्य पदार्थ मूल्य 335000/- जब्त कर नष्ट किया गया है।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् आज़मगढ़ सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि छापेमार कार्यवाही होली त्यौहार के दृष्टिगत अनवरत रूप से जारी रहेगी एवं आम जनमानस से अपील की गयी कि वे पैक्ड खाद्य सामग्री लेने से पहले उसकी बेस्ट बिफोर एवं एक्पायरी डेट जांच परख करने के पश्चात् ही क्रय करें तथा चमकीली एवं रंगीन मिठाईयों व रंगीन व चमकीले खाद्य पदार्थो से परहेज करें। उक्त छापेमार दलों का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण रजनीश कुमार, गोविन्द यादव, संजय कुमार तिवारी, श्री सुचित प्रसाद, लालमणि यादव, श्री शीत कुमार सिंह, अमर नाथ, श्रीमती बेबी सोनम तथा राजीव कुमार सिंह सम्मिलित रहें।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment