.

आजमगढ़: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित ₹25 हजार का इनामिया गिरफ्तार


दीदारगंज पुलिस ने पकड़ा, वाहन चोरी व नकबजनी जैसे कई मामले दर्ज हैं

आजमगढ़: थाना दीदारगंज पुलिस ने वाहन चोरी व नकबजनी जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित ₹25,000 के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 31 जनवरी 2026 को जयप्रकाश, प्रभारी निरीक्षक थाना दीदारगंज, द्वारा लिखित तहरीर के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। आरोप था कि अभियुक्तगण वाहन चोरी एवं नकबजनी जैसे अपराध कर अवैध लाभ अर्जित करते थे, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त था और लोग पुलिस व न्यायालय में गवाही देने से डर रहे थे। इस संबंध में थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 19/2026 धारा 2ख(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में नामजद अभियुक्त बीरु कुमार पुत्र फिरन्ती, निवासी ग्राम आमगांव, फरार चल रहा था, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹25,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था।
दिनांक 27 फरवरी 2026 को अनिल कुमार सिंह मय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त सुघरपुर बॉर्डर तिराहे के पास मौजूद है और भागने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बीरु कुमार पुत्र फिरन्ती, उम्र लगभग 21 वर्ष, निवासी ग्राम आमगांव, थाना दीदारगंज बताया। आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट सहित गैंगेस्टर एक्ट का मामला भी शामिल है।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश, उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल तेरसू यादव एवं हेड कांस्टेबल अनिल कुमार यादव शामिल रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment