.

आजमगढ़: डिप्टी सीएम के दौरे के दृष्टिगत डीएम व एसएसपी ने की ब्रीफिंग



पुलिस लाइन में सुरक्षा व्यवस्था, रूट डायवर्जन, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन के निर्देश दिया

आजमगढ़: जिले में दिनांक 22.01.2026 को प्रस्तावित वीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस लाइन आजमगढ़ में उच्चस्तरीय ब्रीफिंग आयोजित की गई। उक्त ब्रीफिंग की अध्यक्षता जिलाधिकारी आजमगढ़ रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा की गई। ब्रीफिंग के दौरान जनपद एवं गैर जनपद से आए पुलिस बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षा घेरा (कॉर्डन), रूट डायवर्जन, यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु तत्पर रहने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर बल दिया गया। जनपद पुलिस द्वारा वीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु समस्त आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment