.

आजमगढ़: अखिलेश यादव को विश्वास हो गया है कि 2047 तक भाजपा सरकार ही रहेगी - केशव प्रसाद मौर्य


UGC मामले पर बोले डिप्टी सीएम, कोई नाराज नहीं है,जो पीछे छूट गए है उनको आगे बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे


आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आजमगढ़ जिले में दौरा रहा, जहां जिले के हरिऔध कला केंद्र में ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा न्यास व महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल हुए। इसके बाद जिले के शाहगढ़ में स्वयं सहायता समूह के कार्यक्रम तथा जन चौपाल को संबोधित किया। इसके बाद जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों के समीक्षा करते हुए उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ससमय पात्र व्यक्तियों को देने एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय मे पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों क़ो दिये। वहीं कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता के दौरान डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य जहां कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी पर हमलावर रहे। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा का ग्राफ बढ़ रहा जहां जनाधार भी बढ़ रहा है और बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विकास किया जा रहा है।
प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि आने वाले 2027 में चुनाव जो 2017 से भी बड़ी विजय हासिल करेंगे और समाजवादी पार्टी के फर्जी PDA की धज्जियां उड़ेंगी। समाजवादी पर हमलावर होते हुए कहा कि उनके परिवारवाद, गुंडागर्दी तथा तुष्टिकरण की राजनीति अब सफल होने वाले नहीं है। कांग्रेस का जहां कोई अता-पता नहीं है। लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार और दिल्ली जैसे प्रदेश में जीत के बाद कहने में कोई संकोच नहीं है कि समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए लाल टोपी और जालीदार टोपी दोनों गायब हो गये। आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में भी भाजपा चुनाव जीतेगी।
डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव जी बिहार में चुनाव पराजय के बाद बौखलाहट में है। उनको बिहार चुनाव में लग रहा था कि आरजेडी की सरकार आ जाएगी और उत्तर प्रदेश में समाजवादी की सरकार आ जाएगी। उनको भी पता हो गया है कि 2047 तक ना कांग्रेस, ना समाजवादी और ना ही आरजेडी की सरकार आने वाली है। और पश्चिम बंगाल में टीएमसी और तमिलनाडु में डीएमके भी जाने वाला है।
यूजीसी को लेकर सवर्ण समाज के नाराज होने के सवाल पर कहा कि कोई नाराज नहीं है, बीजेपी अगड़ी जाति, पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति सबको सम्मान देती है। जो पीछे छूट गये हों उनको आगे बढ़ाने के लिए जो आवश्यक कदम उठाएंगे। प्रेसवार्ता के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि गांव के विकास में जो रोड मैप है पूरा रहेगा। श्रमिकों का कोई रोजगार छिनने वाला नहीं है। मनरेगा के माध्यम से जो भी सेवाएं लगी है, उसके दायित्व में कोई कमी नहीं आएगी। पहले जो 90 हजार करोड़ का बजट हुआ करता था, अब वह एक लाख 51 हजार करोड़ का बजट होने वाला है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment