पुलिस लाइन में उतरेगा हेलीकॉप्टर,विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे
आजमगढ़ः उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 22 जनवरी जनपद में कुल चार घंटा, 15 मिनट रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे लामार्टीनियर ग्राउंड लखनऊ से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर सुबह 11 बजे जनपद पुलिस लाइन पहुंचेंगे। 11.05 बजे पुलिस लाइन से प्रस्थान कर 11.10 बजे हरिऔध कला केंद्र पहुंचे, जहां ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा न्यास व महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के तत्वावधान आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होंगे। 12.30 बजे हरिऔध कला केंद्र से प्रस्थान कर 12.40 बजे कलेक्ट्रेट भवन पहुंचेंगे। जहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक और उसके बाद मीडिया से वार्ता करेंगे। कलेक्ट्रेट भवन से 1.50 बजे प्रस्थान कर कार द्वारा जूनियर हाईस्कूल शाहगढ़ (निकट श्रीराम-जानकी मंदिर) दो बजे पहुंचेंगे, जहां ग्राम चौपाल और स्वयं सहायता समूह के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल से तीन बजे प्रस्थान कर तीन बजकर 10 मिनट पर पुलिस लाइन पहुंचेंगे और तीन बजकर 15 मिनट पर लखनऊ के लिए हेलीकाप्टर से प्रस्थान करेंगे।
Blogger Comment
Facebook Comment