.

आजमगढ़: तीन दिन से लापता अमीन का सड़क किनारे खाई में मिला शव, मची सनसनी


सदर तहसील में तैनात था, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

आजमगढ़: तहसील सदर में अमीन के पद पर कार्यरत रहे सुरेश उपाध्याय (58 वर्ष), जो शुक्रवार से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता थे, उनका शव मंगलवार शाम सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली के निकट ग्राम रामपुर में सड़क किनारे खेत के खड्डे में मिलने से सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, एसडीएम सदर नरेंद्र गंगवार, सीओ सिटी शुभम तोड़ी और सिधारी थाना अध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुरेश उपाध्याय 17 जनवरी 2026 को वसूली कार्य के लिए चौक एवं सिधारी क्षेत्र की ओर निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। शव मिलने के बाद पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की फील्ड यूनिट ने मौके का निरीक्षण किया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल परिजनों में शोक की लहर है और क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment