.

आजमगढ़ : दम घुटने से ट्रैफिक सिपाही की मौत


कमरे में अंगीठी जलाकर सोने से हुआ हादसा

आजमगढ़: शहर कोतवाली में एक दर्दनाक हादसे में ट्रैफिक आरक्षी की दम घुटने से मौत हो गई। मृतक ट्रैफिक आरक्षी की पहचान रंजीत मौर्या के रूप में हुई है, जो बलिया जिले के रहने वाले थे। वह शहर कोतवाली के सामने कोलघाट क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे। बताया गया कि रविवार की रात रंजीत मौर्या अपने कमरे में अंगीठी जलाकर, उसे बिस्तर के पास रखकर सो गए थे। कमरा बंद होने के कारण अंदर धुआं भर गया, जिससे दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। सोमवार सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो साथ रह रहे अन्य सिपाहियों को अनहोनी की चिंता हुई। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर रंजीत मौर्या को मृत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी शुभम तोदी, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिवार को दे दी गई है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment