.

आजमगढ़: साईं इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ बाल मेला






बच्चों ने विभिन्न दुकानें लगाई, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए


आजमगढ़: साईं इण्टर नेशनल स्कूल, पुरा पाण्डेय, भदुली, आजमगढ़ में रविवार को बाल मेले का आयोजन किया गया । इसमें विद्यालय के शिक्षकगण एवं बच्चों ने बड़े उत्साह पूर्वक विभिन्न प्रकार की अपनी-अपनी दुकाने लगायी थी। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधियों को आयोजित करना था। सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यालय के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबन्धक भागवत तिवारी ने सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्याअर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अन्त में प्रधानाचार्य ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना एवं उनका उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment