शिवा वेलफेयर ट्रस्ट ने किया रक्तदान शिविर और निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन
आजमगढ़: शहर के ब्रह्मस्थान स्थित शिवा वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम रविवार को निःशुल्क मेडिकल कैम्प और रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। रक्त दान में डॉक्टर पुष्कर के साथ 100 अन्य लोगों ने रक्त दान किया । इस अवसर पर डॉक्टर एचपी सिंह ने कहा रक्तदान ना केवल किसी की जान बचा सकता है साथ ही हमारी समाज के पति अपनी जिम्मदारियों का एहसास भी कराता है। कैम्प का शुभारम्भ डॉक्टर निर्मल श्रीवास्तव और डॉक्टर अभिषेक सिंह ने किया। रक्तदान शिविर के साथ में मेडिकल कैम्प का भी आयोजन भी हुआ । जिसमे आस पास के और ग्रामीण लोगो की फ्री जांच कर दवा वितरण किया गया। संस्था के अयाजोक डॉक्टर एचपी सिंह ने कहा कि हम आयोजन हमेशा करते रहेंगे। इस दौरान डॉक्टर दीप्ति सिंह, डॉक्टर डीपी राय, सत्यम गुरु डॉक्टर एल जे यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment