रोटरी क्लब के तत्वधान में आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल के नेत्र विशेषज्ञ ने दी सेवा
आजमगढ़: रविवार को शहर के डीएवी डिग्री कॉलेज में रोटरी क्लब के तत्वधान में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें क्लब अध्यक्ष श्रेय अग्रवाल व सचिव रवि शंकर प्रजापति के नेतृत्व में आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी से आए हुए नेत्र विशेषज्ञ ऋषभ उपाध्याय ने कुल 130 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। उन्होंने बताया कि इस कैंप में मोतियाबिंद, कार्निया, स्क्विंट, रेटीना, नासूर की बीमारी से जूझ रहे मरीज ज्यादातर देखने को मिले। रोटरी अध्यक्ष श्रेय ने बताया कि जरूरतमंद नेत्र मरीजों के सहयोग के संकल्प के क्रम में यह शिविर आयोजित किया गया। जिसमें ऑपरेशन के लिए कुल 26 मरीज चयनित किए गए जिन्हें तुरंत उपचार के लिए निजी वाहन से वाराणसी ले जाया गया। इस शिविर के संयोजक अजय अग्रवाल, सह संयोजक पंकज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में रोटरी क्लब के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
Blogger Comment
Facebook Comment