.

आजमगढ़: धूमधाम से आयोजित हुआ रेनबो नेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव





एसएसपी डा० अनिल कुमार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के टॉपर बच्चों को पुरस्कृत किया

आजमगढ़: भीमबर रोड, अकबरपुर, बिलरियागंज स्थित रेनबो नेशनल स्कूल में दिनांक 27/12/2025 को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनिल कुमार आई.पी.एस. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) आजमगढ़, विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील कुमार धनवंत्ता आई.ए.एस जॉइन्ट मजिस्ट्रेट आजमगढ़, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, पूर्व प्रत्याशी सदर विधानसभा भाजपा अखिलेश कुमार मिश्रा 'गुड्डू' उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार धनवंत्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. जे.पी. पाण्डेय व प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने गणेश वंदना, माँ दुर्गा के गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया । विद्यालय कि प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी ने विद्यालय के उद्देश्यों, लक्ष्यों, व शिक्षा पर केंद्रित वक्तव्य प्रस्तुत किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुनील कुमार धनवंत्ता व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने विद्यालय के छात्र - छात्राओं को खेलकूद प्रतियोगिता, अंग्रेजी प्रतियोगिता, अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता इत्यादि प्रतियोगिताओं में टॉपर बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुरस्कार से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार जी ने बच्चों को अपने प्रति जागरूक होने व सबकी मदद करने की बात कही। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अभिभावक, शिक्षकगण छात्र छात्राएं इत्यादि सम्मानित गणमान्य उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment