कलाकारों नें अपनी पारम्परिक वेशभूषा मे रंगयात्रा निकाल कर राष्ट्रीय एकता अखंडता का संदेश दिया
आजमगढ़: रंगमंच एवं ललित कलाओं के क्षेत्र में समर्पित हुनर सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था द्वारा पिछले 24 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे हुनर रंग महोत्सव के चौथे दिन आज कलाकारों नें सड़क को मंच बना अपनी कला का प्रदर्शन किया । आज कलाकारों नें अपने अपने पारम्परिक वेशभूषा मे रंगयात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता अखंडता का संदेश देते हुए निकले। यह रंग यात्रा अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ होकर तकिया,कोट दलालघाट से चौक मातबरगंज से होते से वापस अग्रवाल धर्मशाला पर समाप्त हुई। रंग यात्रा का नेतृत्व अभिषेक जायसवाल दीनू ने किया। इस यात्रा में रॉकिंग डांस ग्रुप कैमूर बिहार,, नृत्य कला केंद्र उड़ीसा, सालेपुर कला केंद्र कटक उड़ीसा, पीपीएस डांस ग्रुप उत्तराखंड, सुल्तानपुर, फिरोजाबाद, झारखंड और संस्थान के कलाकार चल रहे थे। श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में चल रहे रंग महोत्सव के सांध्य कालीन का सत्र उद्धघाटन माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर अतिथि कलाकार विशंभर साहू वापी, बिधा न चंद्र दास, किशोर कुमार दलाई नें किया। सर्वप्रथम एकल नृत्य की प्रतियोगिता आरंभ हुई जिसमें बीके दास कल्चरल अकैडमी कोलकाता के कलाकारों ने लोक नृत्य,शास्त्रीय नृत्य, वेस्टर्ननृत्य सहित लगभग 70 से उपर नृत्यो को किया। दूसरे सत्र में पथ जमशेदपुर द्वारा मोहम्मद निजाम के निर्देशन में नाटक अतृप्त का शानदार मंचन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी अनूप अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, रमाकांत वर्मा, प्रमोद कुमार सिंह,गजराज प्रसाद,, सुनील कुमार अग्रवाल, रिमझिम प्रजापति, आस्था दुबे, तारा रितिका, डॉ पंकज सिंह, संतोष कुमार सिंह, अभिषेक राय तोशी, कमलेश सोनकर, राज पासवान, दीपक जायसवाल, रवि गोंड समेत सभी लोग उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment