.

आजमगढ़ : ऑटो रिक्शा में महिला की चेन उड़ाने वाली 05 महिलाएं गिरफ्तार


दो अभियुक्ताओं का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड, सोने की चेन बरामद

आजमगढ़: जनपद के संजरपुर बाजार जा रही एक महिला की गले से सोने की चेन चोरी करने के आरोप में पुलिस ने पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। घटना खानपुर के पास ऑटो में हुई, जहां महिलाओं ने शारीरिक स्पर्श का बहाना बनाकर चेन काट ली। शोर मचाने पर ग्रामीणों की मदद से सभी को पकड़ लिया गया। घटना आज सुबह करीब 10:30 बजे की है। पीड़िता इसरत (पत्नी मोहम्मद अख्तर, निवासी दरिखा शेख अहमदपुर) ऑटो में सवार थीं, जिसमें उनकी पड़ोसी रंजू चौरसिया भी थीं। खानपुर पहुंचते ही पांच अज्ञात महिलाएं ऑटो में चढ़ गईं। कुछ दूर जाने पर एक महिला ने कंधे पर हाथ रखकर पैर दबाने का बहाना किया, जबकि दूसरों ने ध्यान भटकाया। उतरते ही इसरत को चेन गायब मिली। ऑटो रुकवाकर पीछा करने पर ग्रामीणों ने महिलाओं को पकड़ लिया। तलाशी में नेहा उर्फ किरन के पास से कटी हुई सोने की चेन बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार दिनांक 04.11.2025 को आवेदिका इसरत पत्नी मोहम्मद अख्तर निवासी ग्राम दरिखा शेख अहमदपुर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गई कि वह समय लगभग 10.30 बजे अपने घर से संजरपुर बाजार जाने हेतु ऑटो में बैठी थीं, जिसमें पहले से उनकी पड़ोसी रंजू चौरसिया पुत्री श्रीनाथ भी बैठी थीं। जब ऑटो खानपुर पहुँचा, तो मुख्य मार्ग पर खड़ी पाँच अज्ञात महिलाएँ ऑटो में बैठ गईं। कुछ दूरी जाने पर उनमें से एक महिला ने आवेदिका के कंधे पर हाथ रख दिया और पैर दबाने लगी। थोड़ी देर बाद वे महिलाएँ ऑटो से उतर गईं। आवेदिका को शक हुआ, तो देखा कि उसके गले की सोने की चैन गायब थी। उसने ऑटो रुकवाकर पीछे जाकर उन महिलाओं को रोकने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों की मदद से पाँचों महिलाओं को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान नेहा नामक महिला के पास से आवेदिका की कटी हुई सोने की चैन बरामद हुई। तत्पश्चात आवेदिका की मदद से पाँचों महिलाओं को थाने लाया गया, जहाँ पूछताछ के उपरांत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पकड़ी गई महिलाओं में नेहा उर्फ किरन पत्नी रोहित उर्फ राकेश निवासी बन्दुवरी थाना ऊरुवा बाजार जनपद गोरखपुर , सिब्बू उर्फ पूजा पत्नी ओमकुमार निवासी छपिया थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर, सुनीता उर्फ कंचन पुत्री सरजू निवासी रजहटा थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर, सिम्पी उर्फ शीला पत्नी बिहारी उर्फ बुद्धु निवासी छपिया थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर और मधु उर्फ अनीता पत्नी आरुष निवासी छपिया थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर हैं। जिसमें दो पर पहले से अभियोग दर्ज हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment