.

आजमगढ़: ढलाई के दौरान गिरी छत,मजदूर की मौत


जहानागंज थाना क्षेत्र के बनकटा मुस्तफाबाद में हुई घटना

आजमगढ़: जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के बनकटा मुस्तफाबाद में छत ढ़ालने के दौरान अचानक छत गिर गई। मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जहानागंज थाना क्षेत्र के मसीरपुर महुआ गांव निवासी दिनेश सरोज 32 पुत्र मोती सरोज मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार की सुबह वह जहानागंज थाना क्षेत्र के बनकटा मुस्तफाबाद में मजदूरी करने गया था। जहां एक निर्माणाधीन मकान की छत ढाली जा रही थी। छत ढ़ालने के दौरान अचानक छत गिर गई, जिसके मलबे में दिनेश सरोज दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसके साथी मजदूर व स्थानीय लोग अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टर ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment