.

.
.

आजमगढ़: महिंद्रा थ्री व्हीलर शो रूम का सदर विधायक ने किया उद्घाटन






यह शो रूम आम आदमी को स्वरोजगार उपलब्ध कराएगा यह प्रशंसनीय है - दुर्गा प्रसाद यादव

ग्राहकों ने महिन्द्रा ट्रीयों इलेक्ट्रिक वाहन की टेक्नोलॉजी, रेंज, कम्फर्ट, परफॉर्मेंस की जानी खूबियां

आजमगढ़: शहर से सटे सराय मंदराज - करतालपुर स्थित आकाश ऑटो एजेंसी के महिंद्रा ब्रांड के थ्री व्हीलर शोरूम का पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव व नाथे राम यादव द्वारा फीता काटकर संयुक्त रूप से शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रोप. रविन्द्र कुमार यादव व रित्विक यादव सहित कंपनी के अधिकारियों ने आंगंतुकों का स्वागत किया और उन्हें महिन्द्रा ट्रियो इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के बारे में विस्तार से जानकार दी। उपस्थित ग्राहकों ने महिन्द्रा ट्रीयों के टेक्नोलॉजी, रेंज, कम्फर्ट, परफॉर्मेंस आदि को खूब सराहा।
मुख्य अतिथि विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहाकि यह शोरूम आजमगढ़ व मऊ के ग्राहकों की आकांक्षाओं को नई उड़ान देगा। उन्होंने कहाकि आज के दौर में ऐसे इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहन आम आदमी को खुद मालिक बनाकर व्यवसायिक रूप मजबूती प्रदान करेंगे व बेरोजगारी दूर करेंगे। उन्होंने कहा शोरूम को आजमगढ़ में संचालित कराने के लिए रविन्द्र यादव व रित्विक बधाई के पात्र हैं।
प्रोपराइटर रविन्द्र यादव व रित्विक यादव ने बताया कि महेंद्रा ट्रीयो थ्री व्हीलर का परफॉमेंस दमदार और सेविंग्स शानदार के साथ-साथ इलेक्ट्रिक जोर ग्रैंड, पीयू लोडर हैं।
उन्होंने बताया कि अन्य कंपनियों द्वारा महज 18 माह का बैट्ररी बैकअप दिया जा रहा जबकि महेंद्रा ट्रीयो के वाहनों पर 60 माह के बैकअप की गारंटी हैं। वाहन खरीदने वाले को हर साल 1.2 लाख रूपए की बचत होगी साथ ही यह वाहन 55 किमी की रफ्तार से फर्राटे भरेंगी। उन्होंने कहाकि बैंक ऋण के माध्यम से आसान किस्तों में कोई भी महेंद्रा ट्रीयो के वाहनों की खरीदी की जा सकती है।
ब्रांच मैनेजर प्रेम दुबे ने बताया कि यह शोरूम जोनल हेड मनप्रीत सिंह व एरिया मैनेजर शुभम मिश्र के दिशा-निर्देशों पर खोला गया है, शीध्र ही महेंद्रा ट्रीयो थ्री व्हीलर वाहन ग्राहकों की पहली पंसद बनेंगे। इनमें महिंद्रा की सवारी के साथ साथ मालवाहक वाहन उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि महिंद्रा की इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में सवारी गाडियां ढाई से साढ़े तीन घंटे की चार्जिंग में 85 से 150 किमी की रेंज देंगी , कंपनी ने बैट्री के लिए भी 03 साल से लेकर 05 साल तक वारंटी की सुविधा दे रखी है।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रमोद यादव, सर्वेश मिश्र, अवनीश मिश्र, अंकित मिश्र, चंद्रकांत, नागेंद्र, विपिन, रवि, वीरेंद्र, नरेंद्र यादव, नितिन, सौरभ मिश्र, उमाकांत यादव, चंद्रकांत, नवनीत दुबे, प्रवीण चौबे, नागेन्द्र यादव, बृजेश यादव, अजय सिंह, उजाला सिंह, अंकित सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment