.

.
.

आजमगढ़: जंगल में पेड़ पर दिखा तेंदुआ,भट्ठे पर मिले पैर के निशान


वन विभाग ने लोगों को अलर्ट करते हुए जंगल में जाने से रोका कहा रात में समूह में ही निकलें

आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र के चकिया दुबे रामपुर गांव के पास स्थित दाता साईं आश्रम के जंगल में मंगलवार को एक पेड़ पर तेंदुए को बैठे हुए देखा गया। छानबीन मं उसके पैरों के निशान चकिया दुबे रामपुर गांव के ईंट-भट्ठे पर भी मिले। वन विभाग ने इसकी पुष्टि की है। सतर्कता की दृष्टि से विभाग के कर्मचारियों ने लोगों को जंगल की तरफ जाने से रोक दिया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्रीय वन अधिकारी नरेंद्र चौधरी, तहबरपुर के उपवन रेंजर लक्ष्मी सोनकर, वन दरोगा दुर्गा प्रसाद के साथ टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू कर दी है। डीएफओ जीडी मिश्रा ने बताया कि अभी तक मिले साक्ष्यों के आधार पर छानबीन की जा रही है। क्षेत्र में चार दिनों से तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से हर कोई दहशत में है। वन विभाग की टीम भी उसकी खोज में जुटी हुई थी। मंगलवार की सुबह चरवाहों ने चकिया दुबे रामपुर के बगल में स्थित जंगल के पास दाता साईं आश्रम के पास एक पेड़ पर तेंदुआ को बैठा देखा। इसकी सूचना तत्काल प्रधान सुभाष यादव को दी गई। सूचा मिलते ही जिला मुख्यालय और तहबरपुर ब्लाक की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि लोगों की भीड़ को देख तेंदुआ पेड़ से उतर कर चला गया। ग्रामीण संतोष यादव, शिवबरन यादव, सोनू यादव, रामचंद्रन ने बताया कि रविवार को शाम को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 213, 14 स्टोन नंबर जल निकासी की पाइप में तेंदुआ बैठा था। सोमवार को वह फरार हो गया। लकिन वन विभाग क्षेत्र में तेंदए की उपसथिति से इन्कार करता रहा। इधर, चकिया दुबे रामपुर के कई घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ की आकृति का जानवर जाता हुआ दिखाई दिया है।
वनविभाग ने आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। सलाह दी है की रात में कम से कम पांच-छह की समूह में लोग लाठी लेकर बाहर निकलें। क्षेत्रीय वन अधिकारी नरेंद्र चौधरी ने कहा कि बताया कि वन विभाग की दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment