.

.
.

आजमगढ़: धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी दिनेश गिरफ्तार हुआ


बरदह के उदियावा में आयोजित की जाती थी प्रार्थना सभा

आजमगढ़: जिले के बरदह थाना क्षेत्र म उदियावा गांव म धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी दिनेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक दिन पूर्व मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में आरोपी की गिरफ्तारी की गई। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि आरोपी अपने घर पर प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन करा रहा था। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में आरोपी की गिरफ्तारी की गई। आरोपी के घर से बड़ी संख्या में ईसाई धर्म की पुस्तकें बरामद की गई थी। बरदह थाना क्षेत्र के उदियावा गांव में विगत लगभग आठ वर्षों से प्रत्येक रविवार को ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा आयोजित होती है। जो गांव के निवासी दिनेश पुत्र बिरजू राम द्वारा कराया जाता है। जिसमें धीरे-धीरे अन्य जिलों से भी काफी संख्या में ईसाई धर्म को मानने वाले पहुंचने लगे थे। जिसके बाद यहां पर धर्म परिवर्तन का खेल भी शुरू कर दिया गया। धर्म परिवर्तन के जाल में फंसकर उदियावा गांव के ही कई परिवार अपना धर्म बदलकर ईसाई धर्म स्वीकार कर चुके।हैं। इससे पूर्व भी जिले में कई जगह पर प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया था। इसके साथ इसमें शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment