.

.
.

आजमगढ़: प्रसूता की मौत के पांच दिन बाद नवजात ने तोड़ा दम


पति ने सास व डाक्टर पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़: अहरौला के हसनाडीह निवासी प्रसूता की प्रसव के दौरान हुई मौत के पांच दिन बाद शुक्रवार की रात नवजात ने भी दम तोड़ दिया। पति ने सास व डाक्टर पर संदेह व्यक्त किया है। आरोप लगाया कि यह दोनों शुक्रवार की रात घर सुलह समझौता के लिए आए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।हसनाडीह गांव की पुष्पा पत्नी शैलेंद्र को पहला प्रसव होना था। उसे क्षेत्र के मेहियापार बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आठ जनवरी की रात आपरेशन से बच्चा पैदा हुआ था। इस दौरान प्रसूता की मौत हो गई थी। पति ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सीज कर दिया था। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। पति शैलेंद्र ने आरोप लगाया कि डाक्टर व उसकी सास मुकदमा में सुलह के लिए दबाव बना रहे हैं। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे दोनों चार पहिया वाहन से कुछ लोगों के साथ घर आए थे। सास ने नवजात बच्चे को तेल मालिश की, डाक्टर ने भी देखा था। इसके बाद लोग चले गए। रात में ही नवजात की मौत हो गई। अहरौला थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने बताया कि तहरीर मिली है। नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment