.

.

.

.
.

आजमगढ़: बेकाबू पिकअप की चपेट में आने से महिला सहित दो की मौत


पवई थाना क्षेत्र के गोधनी ईंट-भट्ठे के पास हुआ हादसा

वाहन में शव फंसा तो पिकअप छोड़कर भागे चालक व सवार

आजमगढ़ : पवई थाना क्षेत्र के गोधनी ईंट भट्ठे के पास बुधवार की शाम को तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार बखरिया गांव निवासी 75 वर्षीय अभय राज गिरि व बकरी चरा रही खुरचंदा निवासी 36 वर्षीय विद्या देवी की मौत हो गई। हादसे के बाद गड्ढे में पिकअप के फंसने से चालक व उस पर सवार लोग वाहन छोड़कर भाग निकले। मृतकों के स्वजन में कोहराम मचा रहा।
साइकिल सवार अभय राज गिरि अपने गांव से सुम्हाडीह बाजार की तरफ किसी काम से साइकिल से जा रहे थे। गोधनी ईंट-भट्ठा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भागते समय बेकाबू पिकअप ने कुछ दूर पर बकरी चरा रही विद्या देवी को रौंद दिया। इस दाैरान पिकअप के पहिए में महिला का शव फंस गया। कुछ कदम की दूरी पर गड्ढा होने के कारण आगे नहीं बढ़ पाया। चालक व उस पर सवार तीन लोग पिकअप को छोड़कर भाग निकले। घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक अभय राज गिरि के दो पुत्र हैं।
बताया जा कुछ दूरी पर हुई घटना से विद्या देवी पूरी तरह से अनभिज्ञ होकर मुंबई में अपनी पति से मोबाइल से बात कर रही थी। उसकी बकरी बगल में चर रही थी। जब तक वह कुछ समझती तेज गति पिकअप ने उसे रौंद दिया। अभी एक दिन पूर्व ही उसका पति संजय कुमार मुंबई प्राइवेट कंपनी में नौकरी में काम करने घर से गए थे। घटना की सूचना पर पति मुंबई से चल दिए। मृतक विद्या देवी के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment