.

.

.

.
.

आजमगढ़: संदिग्ध हाल में किशोरी ने फांसी लगा दी जान


जहानागंज थाना क्षेत्र के बरहतीर जगदीशपुर गांव की घटना

आजमगढ़: जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के बरहतीर जगदीशपुर गांव में सोमवार की सुबह करीब 8 बजे किशोरी ने अपने घर में अज्ञात कारणों से कमरे की छत के कुंडे से कपड़े के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जब जानकारी उसकी मां को हुई तो उसने शोर मचाया। घटना के समय मृतका के पिता मनोज राय बगल में खेत में गए थे। वह भाग कर जब घर आए तो देखा कि उनकी लड़की की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने औपचारिक कार्रवाई कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और दिन में पोस्टमार्टम कराया गया। मनोज राय का कहना था कि सुबह करीब साढ़े सात बजे तक उनकी पुत्री रागिनी राय झाड़ू घर में लगाई थी। इसके बाद वह खेत में चले गए। 8 बजे लड़का दौड़कर आकर घटना की सूचना दिया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment