.

.

.

.
.

आजमगढ़: भाजपा सदर के नए जिलाध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत



क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद समेत लालगंज के नए अध्यक्ष सूरज प्रकाश रहे अतिथि, जिले में कमल खिलाने का लिया संकल्प

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर श्रीकृष्ण पाल का पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय मौजूद रहे ,आजमगढ़: भाजपा सदर के नए जिलाध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत। क्रायक्राम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ मौजूद रहे। अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने किया।संचालन जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश यादव ने किया।
जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल जब अपने आवास से कार्यक्रमस्थल पर आने के लिए निकले तो उत्साहित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया। बलिया कल्याणपुर मार्ग उकरौडा, हाफ़िज़पुर में डा मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। भंवरनाथ चौराहे पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने बाबा भवरनाथ के दरबार में जलाभिषेक किया। करतारपुर तिराहे पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयनाथ सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। आगे युवा मोर्चा अध्यक्ष निखिल राय के नेतृत्व में युवाओं ने भव्य स्वागत किया। क्षेत्रीय मंत्री मंजू सरोज ने भव्य स्वागत किया, बवाली मोड़, जजी मैदान तिराहे पर नगर महामंत्री धर्मवीर चौहान, नीरज सिंह, संतोष चौहान के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। स्वामी विवेकानंद तिराहे पर जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। पं दीनदयाल चौराहे पर जिला उपाध्यक्ष सहजानंद राय के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने हरिऔध कला भवन में आयोजित स्वागत समारोह में सभी वरिष्ठ नेता पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का अंग वस्त्र भेंट कर पूष्ष वर्षा कर अभिन्नदन किया।
इस अवसर पर लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठनात्मक संरचना के अनुसार आजमगढ़ में भले ही दो जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। लेकिन हम आजमगढ़ और लालगंज के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर कार्य करेंगे और आजमगढ़ और लालगंज दोनों सीटें जीतकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल जी का मैं लालगंज कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की तरफ से स्वागत अभिनन्दन करता हूं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि एक कुशल संगठन कर्ता श्रीकृष्ण पाल को शीर्ष नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष बनाया है जिसके लिए हम शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल का अभिनन्दन और स्वागत करतें हैं।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जिलाध्यक्ष के रूप में जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा से सभी पदाधिकारीओ और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आजमगढ़ में संगठन को और मजबूत करने का काम करूंगा। आजमगढ़ में आगामी लोकसभा चुनाव में अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के दम पर जनसहयोग से आजमगढ़ में कमल खिलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एकबार फिर प्रधानमंत्री बनने का काम करूंगा ।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर, अरविंद जायसवाल,मंजू सरोज, निवर्तमान जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, ऋषिकांत राय, देवेन्द्र सिंह, प्रेम प्रकाश राय,अमित तिवारी, राम दर्शन यादव, वन्दना सिंह लक्ष्मण मौर्या, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, हौंसला प्रसाद उपाध्याय, शिवनाथ सिंह,हीरा शर्मा, मनीषा मिश्रा, सच्चिदानंद सिंह, ब्रजेश सिंह,आर पी राय, सुनील राय,कल्पनाथ पासवान, रामपाल सिंह, विपिन सिंह, मनोज यादव, विनोद उपाध्याय, हरिवंश मिश्रा अवनीश मिश्रा,नागेन्द्र पटेल, नन्हकू राम सरोज, संगीता तिवारी, पारस यादव, बहादुर चौबे, विनोद उपाध्याय पवन सिंह मुन्ना, संजय राम पूनम सिंह, विभा बर्नवाल, आनन्द सिंह, हरेन्द्र चौहान रमाकांत राजभर, मयंक गुप्ता, विवेक निषाद, विनय प्रकाश गुप्ता, अवनीश चतुर्वेदी, मृगांक शेखर सिन्हा, पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment