.

.
.

आजमगढ़: रौनापार में शीला हत्याकांड का फरार अभियुक्त मुठभेड़ में घायल



गिरफ्तारी के बाद आला कत्ल बरामद करने के दौरान पुलिस पर किया था फायर

पैर में लगी गोली, घटना में प्रयुक्त चाकू व तमंचा कारतूस बरामद

आजमगढ़: रौनापार थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पाण्डेय का पूरा में महिला शीला देवी की हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त अतुल पाण्डेय पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से अवैध असलहा, कारतूस व आलाकत्ल चाकू बरामद किया है। बता दें कि कुछ घंटे पूर्व ही पुलिस ने इस जघन्य हत्या कांड में भाई बहन समेत चार को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन अतुल पांडे फरार चल रहा था। अभिमन्यु मौर्य निवासी पाण्डेय का पूरा लख्मी रोहुवार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ने थाना रौनापार पर तहरीर दिया था कि दिनांक- 11.09.2023 को विपक्षी स्वामीनाथ पाण्डेय पुत्र रामविजय पाण्डेय, अतुल पाण्डेय पुत्र रामविजय पाण्डेय, विपुल पाण्डेय पुत्र श्यामसुन्दर पांडे, विवेक पाण्डेय पुत्र नरेन्द्र पाण्डेय और मुस्कान पाण्डेय पुत्री नरेन्द्र पाण्डेय निवासीगण ग्राम पाण्डेय का पूरा लख्मी रोहूवार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा आबादी की जमीन के मुकदमें की रंजिश को लेकर वादी की माँ शीला देवी व पिता अभिमन्यु मौर्या पर चाकू से हमला किया गया जिसमें इलाज के दौरान जिला अस्पताल आजमगढ़ में उस की माँ शीला देवी की मृत्यु हो गई व पिता अभिमन्यु मौर्या के जिला अस्पताल में भर्ती है
मामले में ने सभी नामजद के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उपरोक्त में चार को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन एक अभियुक्त अतुल पाण्डेय पुत्र रामविजय पाण्डेय ग्राम पाण्डेय का पूरा लख्मी रोहूवार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ फरार चल रहा था।
दिनांक- 13.09.2023 को प्रभारी निरीक्षक रौनापार मय हमराह द्वारा मुखबीर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अतुल पाण्डेय पुत्र रामविजय पाण्डेय ग्राम पाण्डेय का पूरा लख्मी रोहूवार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ को सुरौली ब्रेकर से समय करीब देर शाम 19:35 बजे गिरफ्तार किया गया अभियुक्त की निशादेही पर आजमगढ़ दोहरीघाट रोड के पास वहदग्राम पाण्डेय पूरा में समय करीब 20:20 बजे पहुचें, जहां पर अभियुक्त द्वारा पहले से आलाकत्ल के साथ अवैध असलहा छिपा कर रखा गया था, अभियुक्त असलहे को निकालकर तेजी से भगा और जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग किया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही करते हुये आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त अतुल पाण्डेय के बाये पैर में गोली लगी है, उपचार हेतु सीचसी लाटघाट ले जाया गया जहां से अभियुक्त को जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर किया गया है।
घायल अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 चाकू, एक तमन्चा 315 बोर, एक खोखा एवं एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment