.

.

.

.
.

आजमगढ़: भाजपा ने सभी 311 सेक्टरों पर मनाई प० दीनदयाल की जयंती



पंडित दीनदयाल जनसंघ के संस्थापक सदस्य और एकात्म मानव वाद के प्रणेता रहे - श्रीकृष्ण पाल,जिलाध्यक्ष

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल के नेतृत्व में सभी 311 सेक्टरों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल ने सिविल लाइन स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाया।
जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण पाल मड़या सेक्टर में, सेक्टर संयोजक विनीत सिंह गौतम के आवास पर आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम में भी उपस्थित रहे।
जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण पाल और लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन संघ के संस्थापक सदस्य और एकात्म मानव वाद के प्रणेता रहे।
भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानववाद दर्शन से प्रेरणा लेते हुए गरीब कल्याण का कार्य कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार गरीबों के उत्थान के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उसे जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। हम भाजपा के लोग पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरणा ले कर कार्य कर रहे हैं। ।
इस अवसर पर प्रेम प्रकाश राय, माला द्विवेदी, बृजेश यादव, हरिबंस मिश्रा, अवनीश मिश्रा, पंकज कौशिक, विनय प्रकाश गुप्ता रविशंकर तिवारी, पवन देव त्रिपाठी, विवेक निषाद, धर्मेंद्र सिंह, किशन सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, अवनीश चतुर्वेदी सौरभ सिंह मृगांक शेखर सिन्हा, विवेक सिंह सोनू, राजीव सिंह 'पप्पू', शैलेंद्र अग्रवाल, अखिलेश चौधरी, बब्बल मद्धेशिया, राहुल सिंह, मनीष सिंह, बबलू सिंह पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment