पार्टी परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और रहेगी - भूपेंद्र सिंह चौधरी
अदालत और सीएम योगी के कड़े शासन से हमें न्याय मिला - बंदना सिंह,पूर्व विधायक
आजमगढ़: जिले की सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व० सर्वेश सिंह सीपू की 10वीं पुण्यतिथि एव श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जीयनपुर स्थित स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी शामिल हुए और पूर्व विधायक के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वही स्व० सीपू सिंह के परिवार के लोग उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित एव पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए गमगीन रहे। यहां तक भाई संतोष सिंह टीपू एव पूर्व विधायक बंदना सिंह आदि लोग फफक कर रो पड़े। बता दें कि जीयनपुर बाजार स्थित अपने घर के सामने सीपू सिंह को बदमाशों ने 13 जुलाई 2013 को उसय गोली मार दी थी जब वह अपने ड्राइवर का इन्तजार कर रहे थे। उस दौरान जीयनपुर की जनता उग्र हो गयी थी और कई गाड़ियों को आग लगा दिया गया था थाना व पुलिस पर हमला हुआ था। उस दिन चार अन्य लोग भरत राय, चंद्रभान चौबे, संजय विश्वकर्मा, जितेंद्र गुप्ता की भी मौत हो गयी थी और कई लोग घायल हो गए थे। उन्हें भी श्रद्धांजलि दी गयी। जिसमे भाजपा सहित अन्य दलों के लोगो ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 12 बजे निर्धारित समय पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी पहुंचे और स्व सीपू के चित्र पर दीप प्रज्वलित एव पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के उपरांत सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से पूर्व एव लोकप्रिय विधायक की हत्या की गई वह निंदनीय है। घर के मुखिया को खोने के बाद परिवार को सम्भालना और उसकी जिम्मेदारियों को निभाना काफी कठिन हो जाता है। हम और पार्टी उस परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है और रहेंगे। हम सब मिलकर उनकी कमी को पूरा तो नही कर सकते पर सुख दुख में शामिल होकर दर्द जरूर बांट सकते है। उनके द्वारा अधूरे कार्यो को हम सब को मिल कर पूरा करने की जिम्मेदारी है। यह घटना मेरे लिए बहुत दुःखद है। पूर्व विधायक बन्दना सिंह व भाजपा नेत्री ने कहा हमारे पति को जिस तरह से सपा की सरकार में दिन दहाड़े गोली मार दी गयी, आज भी सगड़ी जनता याद कर रो पड़ती है। हमे न्याय पर भरोसा था और वह हमारे साहस और योगी जी के कड़े शासन और कोर्ट से मिला। वह अपराधी कितनो का घर उजाड़ दिया। सपा के शासन में किसी की सुनी नही जाती थी खुला गुंडा राज था। इस अपराधी को नेस्तानाबूत करने में मुख्यमंत्री जी का साथ मिला और उन्होंने मेरा भरपूर सहयोग किया। आगे भी यदि हम सगड़ी की जनता का साथ मिला तो बड़ी से बड़ी लड़ाई ऐसे अपराधी के खिलाफ जीतेंगे। इस दौरान संचालन नागेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्र गुड्डू,क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय,ध्रुव सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा आजमगढ़, ऋषिकांत राय लालगंज भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, सन्तोष सिंह टीपु, मनीष मिश्रा, अरविंद जायसवाल, देवेन्द्र सिंह, मंजू सरोज, घनश्याम सिंह पटेल, सच्चिदानन्द सिंह, माला द्विवेदी, , बब्बन राय आदि उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment