.

.

.

.
.

आजमगढ़: ट्रिपल मर्डर- युवक ने मां-बाप व छोटी बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला



कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धंधारी गांव में हुई खौफनाक घटना

एसपी मौके पर पंहुचे पड़ताल,आधी रात के बाद हुई घटना,आरोपी फरार

आजमगढ़: जिले में एक खौफनाक घटना सामने आई है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धंधारी गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा इस घटना को मृतक के पुत्र ने ही अंजाम दिया है। मौके पर अधिकारी पहुंचे हैं। मामले की जांच में जुटे हैं। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। घटना बीती आधी रात के बाद की है। सुबह गांव वाले टहलने निकले तो आशंका वश उन्होंने घर में देखा तो तीनों की लाश बिस्तर पर अलग-अलग पड़ी थी। जबकि उनका पुत्र लापता था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य समेत पुलिस अधिकारी व फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई थी। घटना की बारीकी से साइंटिफिक तरीके से जांच पड़ताल की जा रही थी। मृतक भानु प्रताप सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह उम्र 48 वर्ष, उनकी पत्नी सुनीता देवी 45 वर्ष, व राशि सिंह पुत्री भानु प्रताप सिंह उम्र 12 वर्ष की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि 1 दिन पूर्व ही भानु प्रताप सिंह ने अपने पुत्र राजन सिंह उम्र 20 वर्ष को किसी बात को लेकर डांट फटकार दिया था। इसी से नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया । भानु प्रताप सिंह गांव में ही रहकर खेती-बाड़ी करते थे। गांव के सिवान में उन्होंने घर बनवाया था। भानु प्रताप की एक और पुत्री रानी सिंह उम्र 15 वर्ष घटना के समय वहां मौजूद नहीं थी। वह आजमगढ़ मुख्यालय पर किसी रिश्तेदार के यहां आई थी इसलिए वह बच गई। फिलहाल मौके पर पुलिस घर पर छानबीन में तथ्यों का पता लगाने में लगी है। परिचितों रिश्तेदारों में कोहराम मचा था। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि हत्यारे की तलाश में पुलिस की टीम लगाई गई है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment