.

.

.

.
.

आजमगढ़: महिला ने पंखे के हुक से लटक कर जान दी


पवई थाना क्षेत्र के हंडिया गांव की घटना,परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़ : पवई थाना क्षेत्र के हंडिया गांव में बुधवार को महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्यवाही में जुट गई। हंडिया गांव के रहने वाले इकरार अहमद विदेश रहते हैं। परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। आज सुबह लगभग 9:00 बजे परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर थे। इसी बीच इकरार की पत्नी नाजिया (36) रस्सी के सहारे छत में लगे पंखे के हुक से लटक कर जान दे दी। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका नाजिया के एक पुत्र व एक पुत्री है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment