.

.

.

.
.

आजमगढ़: विद्युत कर्मियों की हड़ताल से पूर्व ही कई क्षेत्रों की बिजली हुई गुल


दिन भर पानी के लिए भटकते रहे लोग, हैंडपंप बने सहारा

प्रशासन ने कुछ क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बहाल कराया

आजमगढ़: बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार की रात दस बजे से 72 घंटे की हड़ताल का एलान किया गया है। हड़ताल से 24 घंटे पूर्व ही कई क्षेत्रों की बिजली बुधवार की रात से ही गुल हो गई। जिसके कारण गुरुवार की सुबह से ही लोग हैंडपंपों पर पानी भरते नजर आए। सरकार से टकराव के बाद विद्युत कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार की रात 10 बजे से 72 की हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। इसके पूर्व बुधवार को कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। अभी हड़ताल शुरू होने में लगभग 24 घंटे का समय शेष था लेकिन बुधवार की रात शहर के कई क्षेत्रों की बिजली उसके पूर्व ही गुल हो गई। नगर से सटे बलरामपुर क्षेत्र में बुधवार की रात नौ बजे से ही बिजली गुल हो गई। वहीं मातनपुर फीडर से जुड़े इलाकों की बिजली बृहस्पतिवार की भोर में लगभग चार बजे ही गुल हो गई। जिसका परिणाम रहा कि देर रात से भोर तक शहर के अराजीबाग,बदरका,बाजबहादुर, हीरापट्टी क्षेत्र में सुबह से ही लोगों को दैनिक दिनचर्या शुरू करने से पहले हैंडपंपों की दौड़ लगानी पड़ी। सुबह से ही हैंडपंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशासन द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम के फोन लगातार बजते रहे। दिन भर की मशक्कत के बाद शाम को प्रशासन ने किसी तरह कुछ क्षेत्रों की बिजली बहाल कराया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment