.

.

.

.
.

आजमगढ़: एडीएम के औचक निरीक्षण में बंद मिला सीएचसी पल्हनी का ओपीडी कक्ष


एडीएम प्रशासन ने अनियमितता एवं लापरवाही पर कार्यवाही के निर्देश दिए

आजमगढ़ : प्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य सेवा बेहतर हो, इसके लिए सरकार व उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पल्हनी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां पर ओपीडी का कमरा बंद पाया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने डिलीवरी वार्ड, लेबर वार्ड, पैथोलॉजी लैब, बीपीएमयू वार्ड का निरीक्षण किया। साथ ही ब्लॉक लेखा प्रबंधक वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होने कई अभिलेखों का निरीक्षण किया, जिसमें कई अनियमितता पाई गई। दो साल के रिकॉर्ड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक व संबंधित का हस्ताक्षर नहीं किया गया था, आय और व्यय का निरीक्षण भी किया गया। स्वास्थ शिक्षा अधिकारी पल्हनी सुनीता गुप्ता का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। जिस पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कार्यों में अनियमितता एवं लापरवाही को देखते हुए संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment