.

.

.

.
.

आजमगढ़: स्वामी विवेकानंद के सपनो को पूरा कर रहा है संघ-दत्तात्रेय होसबोले



जिले में पहली बार संघ के सर कार्यवाह का हुआ प्रवास

नगर के 2000 स्वयं सेवकों का हुआ एकत्रीकरण

आजमगढ़: स्वामी विवेकानद जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले का आजमगढ़ में उद्बोधन हुआ। प्रातः 6.45 पर नगर के देवम मैरेज हॉल में कार्यक्रम प्राम्भ हुआ। जिसमें नगर के 2000 से अधिक स्वयं सेवक एकत्रित हुए। उद्बोधन के दौरान सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके जीवन दर्शन को अपनाने के लिए युवाओं का आह्वान किये। उन्होंने कहा कि बासी पुष्प देवताओं को समर्पित नहीं किया जाता फिर अशक्त और कमजोर भारत की संतानें भारत माता की कैसे सेवा कर सकेंगी। आज ही समय है इसके लिए हमे अभी से प्रारम्भ करना होगा। इन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने जो सोचा, कहा उसको आज संघ पूर्ण कर रहा है। स्वामी विवेकानंद को अपने हिन्दू होने पर गर्व था। उनके सपनों को साकार करने के लिए ही पूजनीय डॉ हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का महाभियान प्रारम्भ किया।
होसबोले को सुनने के लिए स्वयं सेवकों की भीड़ गीत गाते हुए प्रातः 06 बजे देवम में पहुंच गई थी। ऐसा लग रहा था कि लोगों को ठंडक ही नहीं लग रही थी।
नगर के सभी शाखाओं से, तथा विचार परिवार के सभी स्वयं सेवक अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहे।
बड़े अधिकारियों में अखिल भारतीय अधिकारी अनिल ओक जी, क्षेत्र प्रचारक अनिल जी, प्रान्त प्रचारक सुभाष जी, सह प्रान्त कार्यवाह विनय जी, सह विभाग संघ चालक राजेन्द्र जी, विभाग प्रचारक सतेंद्र जी, गोबिंद सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, पवन कुमार सिंह, जिला संघ चालक कामेश्वर जी, सह जिला संघ चालक गौरव अग्रवाल, अरुण पाल, रामबदन, घनश्याम, गौरव रघुवंशी, राजन चौबे, अभय दत्त गौड़, राजेश सिंह, पंकज सिंह, वीरेंद्र महादेव, कमल अग्रवाल, आकाश, आशुतोष सिंह, पंकज त्रिपाठी आदि के साथ व्यवस्था में लगे लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment