.

.

.

.
.

आजमगढ़: युवक की फावड़े से हत्या करने वाला चाचा व चचेरी बहन गिरफ्तार


तरवां क्षेत्र में एक दिन पूर्व विवाद में सगे चाचा ने युवक की हत्या कर दी थी

आजमगढ़ : थाना- तरवां क्षेत्र के ग्राम असमलपुर में एक दिन पूर्व खेत के विवाद में युवक की फावड़े से हत्या के आरोपी उसके सगे चाचा और चचेरी बहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आला कत्ल फावड़ा भी बरामद किया है। दिनांक 16.11.2022 को राजेन्द्र यादव पुत्र जयश्री यादव निवासी असमलपुर थाना तरवां ने तहरीर दी थी कि उसके लड़के अंगद यादव उम्र करीब 25 वर्ष जो खेत में धान का बोझ बांध रहा था समय उनके सगे छोटे भाई लालधर यादव द्वारा अपने खेत में डाढ़ - मेढ़ करने एवं कोन - डाढ के विवाद को लेकर जान से मारने की नियत से फावड़ा से सिर, मुह व गले पर वार कर दिया गया। गंभीर रूप से जख्मी अंगद यादव को पीजीआई चक्रपानपुर ले जाने पर डाक्टर द्वारा मृतक घोषित कर दिया गया। इस के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 315/2022 धारा 302 भादवि बनाम लालधर यादव पुत्र जयश्री यादव निवासी असमलपुर थाना तरवां के विरुद्ध पंजीकृत किया था। गुरुवार को थानाध्यक्ष तरवां अनिल कुमार सिंह ने मामले की विवेचना से संकलित साक्ष्यों से घटना में अभियुक्ता चन्द्रकला यादव पुत्री लालधर यादव उपरोक्त का नाम भी सामने आने पर उसे भी नामजद किया और दुर्गा माता मंदिर खरिहानी बाजार से लालधर यादव उसकी लड़की चन्द्रकला यादव को गिरफ्तार कर लिया और उनका चालान न्यायालय को किया गया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment