.

.

.

.
.

आजमगढ़: कांग्रेस पार्टी ने मनाई पंडित जवाहर लाल नेहरू की 133 वीं जयंती



स्कूल में बच्चों को बिस्किट टाफियां बांट बाल दिवस मनाया

पं नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पी थे - ओंकार पाण्डेय

आजमगढ़ : जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 133 वीं जयंती मनायी गयी कांग्रेसियों ने पं नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया और नमन किया। तत्पश्चात जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में आर एन चिल्ड्रेन एकेडेमी स्कूल पर पहुंच कर बच्चों के बीच में बिस्किट टाफियां वितरित कर बच्चों के साथ साथ बाल दिवस मनाया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा पंडित नेहरू जी ने देश के आजादी के संघर्ष में जो योगदान किया वह अविस्मरणीय है। स्वतंत्र भारत के प्रधानमंत्री के रूप मे उन्होने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी पंचशील के सिद्धांत के माध्यम से विश्व में शांति की अलख जगाया। देश में अनेक कल कारखाने स्थापित किये देश के उत्थान के लिये उन्होंने अनेक कार्य किये। उन्होंने अपने अथक प्रयास से सशक्त राष्ट्र के रूप में विश्व में भारत की पहचान बनाया।
कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने पंडित नेहरू को याद करते हुये कहा पं नेहरू जी आधुनिक भारत के शिल्पी थे। स्वतंत्रता के बाद देश के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों का उन्होंने डटकर मुकाबला किया। पं नेहरू ने पंचशील के सिद्धांत का प्रणेता बन कर तटस्थ राष्ट्रों को संगठित कर उनका नेतृत्व किया। भारत में औद्योगिक विकास के रास्ते खोले भारत में उन्होंने विज्ञान और तकनीक का ऐसा ढांचा तैयार किया जो बाद में संचार क्रांति का आधार बना। आधुनिक भारत के निर्माण में उनका अहम योगदान रहा।
महासचिव अजीत राय ने कहा आजादी की लड़ाई में पंडित नेहरू 9 बार जेल गये। भारत को आजाद कराने में उनकी अहम भूमिका थी। पं नेहरू अंतरराष्ट्रीय नायक के रूप में पहचाने जाते हैं। उन्होंने शोषितों वंचितों दलितों के उत्थान के लिये अनेक कार्य किये। उनके बताये गये रास्तों पर चल कर ही सशक्त भारत का निर्माण किया जा सकता है।
इस मौके पर तेजबहादुर यादव, मुन्नू यादव, चंद्रपाल यादव, मनोज कुमार सिंह, ओंकार पाण्डेय, अजीत राय, सुरेन्द्र सिंह, राना खातून, शीला भारती, अंजली पाण्डेय, शहंशाह पठान, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार , शशिकान्त पाण्डेय, प्रेमा चौहान, नगीना प्रसाद मौर्य, ओमप्रकाश यादव, बृजेश पाण्डेय, वीरेन्द्र चौहान, गोविंद शर्मा, सलमा सितारा आदि लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment