.

.

.

.
.

आजमगढ़: कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को किया नमन



पूरा विश्व दोनों शख्सियतों का लोहा मानता था - मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष

आजमगढ़ 31 अक्टूबर 2022 जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी कांग्रेसियों ने दोनों महान शख्सियतों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और नमन किया। तत्पश्चात कांग्रेसियो ने महिला अस्पताल पहुंच कर मरीजों को फल वितरित किया।
जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा दोनों शख्सियतों ने विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनायी पूरा विश्व उनका लोहा मानता था उन्होंने देश की एकता अखंडता की जीवनपर्यंत रक्षा किया।
कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने कहा इंदिरा गांधी जी भारत ही नहीं विश्व के राजनीतिक क्षितिज पर अपना विलक्षण प्रभाव छोड़ गयी। उन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े किये और बांग्लादेश का उदय हुआ। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया साहूकारी प्रथा को समाप्त कराया। और भारत में सन् 1974 में पहले भूमिगत परमाणु विस्फोट का नेतृत्व कर भारत में परमाणु युग का आरंभ किया। सरदार बल्लभ भाई पटेल ने 562 देशी रियासतों को भारत में मिलाकर एकसूत्र में बांधा। सशक्त भारत के निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
महासचिव अजीत कुमार राय ने नमन करते हुए कहा इंदिरा गांधी जी ने अपने कार्यकाल में शोषितो वंचितो के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये और देश की एकता अखंडता की रक्षा करते हुए अंत में शहीद हो गयी। उनके और पटेल जी के बताए रास्तों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस मौके पर बेलाल अहमद, चंद्रपाल यादव, राम प्रताप यादव, ओंकार पाण्डेय, अजीत राय, राजबली राम, जगदंबिका चतुर्वेदी, शीला भारती राना खातून, ज्ञानमती मौर्य, रविशंकर पाण्डेय, अंशुमाली राय, मुश्तकीम अहमद, इश्तियाक अहमद, प्रमोद यादव, सुधाकर पाठक, जितेंद्र कुमार सैयद अहमद, मोहम्मद फैज, सलमा सितारा, फूलबदन चौरसिया, अमित कुमार श्रीवास्तव, हकीमुद्दीन, शंभू शास्त्री, धनराज यादव, सैयद अहमद, राजू केवट रामनरायन यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment