भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने लगाया है जान से मारने की धमकी देने का आरोप
आजमगढ़: शहर कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर शुक्रवार की रात एडीओ पंचायत बिलरियागंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जिसका आडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि एडीओ पंचायत शांति शरण सिंह ने फोन पर गोली मारने की धमकी दी थी। मौके पर पहुंचकर सरेआम पिस्टल निकालकर गोली मारने की कोशिश भी की। तहरीर में बताया है कि घूस लेने के एक मामले में एडीओ पंचायत को समझाने की भी कोशिश की थी, जिस पर वह मुझे फोन पर जान से मारने की धमकी। कलेक्ट्रेट स्थित एक दुकान पर पहुंच कर जान से मारने के लिए पिस्टल तान दिए थे।उस समय कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया था।
Blogger Comment
Facebook Comment