.

.

.

.
.

मऊ : 05 साल बाद हुई मुख्तार की व्यक्तिगत पेशी, कोर्ट ने तय किए आरोप


अपने लेटर पैड पर असलहों के लाइसेंस की पैरवी का है मामला

मऊ: पूर्व विधायक माफिया मुख्तार अंसारी अपने लेटर पैड पर की गई असलहा के लाइसेंस की पैरवी के मामले में गुरुवार को अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर-1/एमपी, एमएलए की स्पेशल कोर्ट न्यायाधीश दिनेश चौरसिया की अदालत में पेश हुआ। मुख्तार सहित तीन लोगों को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया गया। अदालत द्वारा आरोपियों पर आरोप तय किया गया। पांच साल बाद मुख्तार अंसारी की मऊ की किसी अदालत में व्यक्तिगत पेशी हुई है। इसके पूर्व वह वर्ष 2017 में पेश हुआ था। वर्तमान में मुख्तार वर्चअल माध्यम से कोर्ट में पेश हो रहा था। इस बार अदालत ने उसे व्यक्तिगत पेशी का आदेश दिया था। माफिया मुख्तार अंसारी वर्तमान ने बांदा जेल में बंद है। कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को वह वज्रवाहन से मऊ लाया गया। वज्रवाहन को सीधे कोर्ट की सीढ़ियों तक लाया गया ताकि माफिया की किसी से मुलाकात न हो सके। पूर्वांह्न करीब 11 बजे मुख्तार अंसारी गैंगस्टर कोर्ट में दाखिल हुआ। करीब 45 मिनट सुनवाई के बाद 1.45 बजे सुरक्षाकर्मियों के घेरे में ही मुख्तार को बाहर लाया गया। कोर्ट की सीढ़ियों पर पहुंचते ही मुख्तार ने सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान जब मीडिया ने मुख्तार से बात करने का प्रयास किया तो वह कुछ भी बोलने से मना कर दिया। वहीं मुख्तार अंसारी के साथी आरोपी सलीम को बाराबंकी तथा अनवर सहजाद को गाजीपुर जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया। मुख्तार की पेशी के कारण कोर्ट परिसर ही नहीं बल्कि शहर में भी गहमा-गहमी की स्थिति दिखी।
बता दें कि मऊ जिले के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के विभिन्न पते पर आधा दर्जन लोगों को विधायक रहते मुख्तार अंसारी ने अपने लेटर पैड पर असलहा लाइसेंस के लिए संस्तुति किया था। इस पर लाइसेंस जारी भी हुआ था। बाद में पुलिस प्रशासन की जांच में सभी के पते फर्जी पाए थे। इस मामले में मुख्तार अंसारी सहित सभी आधा दर्जन आरोपितों पर गैंगस्टर लगाया गया था। पेशी के बाद मुख्तार को फिर बांदा जेल भेज दिया गया है। पांच साल बाद मुख्तार गुरुवार को जिले की किसी अदालत में व्यक्तिगत तौर पर पेश किया गया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment