.

.

.

.
.

आजमगढ़: विकास क ई क्रम आगे भी चलत रही, रुकी नाहीं - निरहुआ



सांसद ने जीत के लिए जनता, पार्टी संगठन का आभार जताया

भोजपुरी में बोल जनता के दिलों में उतरते दिखे नव निर्वाचित सांसद

आजमगढ़ : नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने आइटीआइ मैदान में आयोजित जनसभा का मंच संभाला तो संसदीय क्षेत्र समेत जिले की जनता के अलावा पार्टी, संगठन के लोगों, मंत्रियों का अपनी जीत के लिए आभार जताया। उनके संबाेधन के अधिकांश शब्द भोजपुरी रहे, जो सामने बैठी जनता के दिलों में उतरते दिखे। कहा कि भैया-बहिनी से वादा कइले रहली विकास होई, जेकर शुरुआत आज होए जात बाय। 143 करोेड़ की 50 परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण से जिला क भाग्य खुली। कहे कि ‘विकास क ई क्रम आगे भी चलत रही, रुकी नाहीं’। अपनी बातों में देश भक्ति की चासनी में पिरोते हुए राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त की कविता ‘जो भरा नहीं भावों से बहती जिसमें रसधार नहीं, वह हृदय नहीं वो पत्थर है, जिसमे स्वदेश का प्यार नहीं...’ पढ़ते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम् के उदघोष से अपनी बातों को विराम दिए।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment