.

.

.

.
.

आजमगढ़: पुलिस जवानों द्वारा शहर में किया गया तिरंगा रुट मार्च



जनमानस को प्रेरित करने को तिरंगा थाम उतरे 500 जवान

तिरंगा रूट मार्च देख रोमांच से भरे युवाओं ने भी दिया साथ

आजमगढ़: स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर देशभक्ति की भावना जागृत करने पहल की गई है।
इसी क्रम में आज दिनांक 12.08.2022 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रभक्ति की भावना को आम जनमानस में फैलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस के जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर शुक्रवार शाम को शहर क्षेत्र में वाद यंत्र के साथ तिरंगा यात्रा निकाल कर जनमानस में राष्ट्र भक्ति का भाव भरने का सफल प्रयास किया।
तिरंगा यात्रा नगर के अग्रसेन चौराहे से रवाना होकर मातबरगंज, मुख्य चौक, पुरानी कोतवाली, तकिया, पहाड़पुर चौराहे पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सुधीर जायसवाल, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी श्री गौरव शर्मा व थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी सिधारी, थाना प्रभारी रानी की सराय मय हमराह कर्मचारी तथा पुलिस लाईन के लगभग 500 पुलिस कर्मी सम्मिलित हुए। पुलिस द्वारा तिरंगा रूट मार्च किये जाने के दौरान यात्रा में आमजनमानस द्वारा हृदय से ताली बजाकर सपोर्ट किया गया तथा कुछ युवाओं द्वारा तिरंगा झण्डा लेकर स्वंय को सम्मिलित करते हुए गौरवान्वित महसूस किया गया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment